जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई, बेंगलुरु से आज होगी टक्‍कर

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। फैंस की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी। दोनों टीम अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं। ऐसे में रजत पाटीदार और हार्दिक पांड्या जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे। 

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ 19वें सीजन की शुरुआत की। हालांकि, अगले दो मैच में 5 बार की चैंपियन टीम का हार का मुंह देखना पड़ा। आरसीबी ने बैक टू बैक जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया। हालांकि, पिछले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्‍त दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here