जैकलीन फर्नांडिस की सुकेश चंद्रशेखर के साथ इंटीमेट तस्‍वीर आई सामने, एक्ट्रेस के गले पर दिखा लव बाइट

0

 इन दिनों ठक सुकेश चंद्रशेखर के साथ अफेयर को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई है। अब उनकी एक फोटो सामने आई है। जिसमें एक्ट्रेस को सुकेश किस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जैकलीन के गले पर लव बाइट नजर आ रहा है। बता दें जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अफेयर के कारण चर्चाओं में है। उनपर आरोप लगा है कि वह ठग सुकेश के संपर्क में है।

नाक पर कर रहे किस

सुकेश चंद्रशेकर पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। सुकेश ने 25 से 30 करोड़ जैकलीन पर खर्च करने की बात कबूली है। अब अभिनेत्री की नई फोटो वायरल हो रही है। इसमें सुकेश चंद्रशेखर उनके साथ नजर आ रहे हैं। सुकेश जैकलीन को नाक पर किस कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के गले पर हिक्की का निशान नजर आ रहा है। जैकलीन फर्नांडिस प्रिंटेड टॉप और सुकेश चंद्रशेकर हुडी पहने हुए हैं।

जैकलीन ने डेट करने की बात नकारी

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के साथ डेट की बात नकार चुकी है। हालांकि फोटो सामने आने के बाद फिर शक की घेरे में आ गई हैं। सुकेश ने खुलासा किया था कि वह अभिनेत्री के साथ रिश्ते में थे। उसने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसमें एक विदेशी घोड़ा, चार फारसी बिल्लियां, गुच्ची के तीन डिजाइनर बैग, शेनल और गुच्ची के कपड़े, लुई वीटॉन के शूज, दो डायमंड ईयररिंग, मल्टीस्टोन ईयररिंग और दो हरमेस ब्रेसलेट थे। इसके अलावा एक मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की थी, जो वापस कर दी थी। ठग ने एक्ट्रेस के रिश्तेदार के बैंक खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here