दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ और सलमान खान ने कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम किया है। दोनों एक्टर एक दूसरे को काफी मानते हैं और प्यार भी करते हैं। जैकी-सलमान दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर या मीडिया से बातचीत में एक दूसरे की तारीफ भी करते रहते हैं। अब हाल ही में जैकी श्रॉफ ने एक बार फिर ‘दबंग’ स्टार सलमान खान की जमकर तारीफ की है। जैकी ने यह तक कह दिया कि वे खुद को सलमान में देखते हैं। सलमान की तारीफ करते हुए जैकी ने कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान उन्हें देखकर ही बड़े हुए हैं। सलमान की ढेर सारी बातें हैं, जो उन्हें काफी खास बनाती हैं। सलमान का ड्रेसिंग स्टाइल, उनके चलने-बोलने का स्टाइल और दूसरी चीजें जैकी श्रॉफ को खुद की याद दिलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी लाइफ में सलमान जैसा कोई नहीं है।









































