देश के अधिकांश राज्यों में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों का हाल बेहाल हैं, वहीं मुंबई के कोलाबा इलाके में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की है। मानसून ने अपनी रफ्तार को तेज करते हुए पंजाब और हरियाणा को भी कवर कर लिया है। राजस्थान अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बादल छा गए हैं।
मौसम विभाग ने कहा, जल्द होगी राजस्थान में बारिशभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि राजस्थान और गुजरात के बाकी हिस्से भी मानसूनी बारिश से भीगने लगेंगे और आने वाले 2 से 3 दिन में यहां अच्छी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तर पर एक कम दबाव की लाइन निर्मित है, जो नमी और हवाओं को तेजी से ला रही है। इस कारण से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टइसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।बीते 24 घंटे में यहां हुई अच्छी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि बीते 24 घंटे के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। साथ ही हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, ओडिशा के उत्तरी तट, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मुंबई के कोलाबा में रिकॉर्ड बारिशमुंबई में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश के कारण कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है। कोलाबा ने बीते 8 वर्षों में जुलाई महीने में 1 दिन की सबसे भारी बारिश का रिकॉर्ड बना है। कोलाबा में 16 जुलाई 2014 को 228 मिमी बारिश हुई थी। IMD कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में 227.8 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि आईएमडी सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी ने 175 मिमी बारिश दर्ज की।










































