ट्रेन की चपेट में आए युवक के पैर कटे,रात भर ट्रेक पर पड़ा रहा युवक !

0

बालाघाट रेलवे स्टेशन से बैहर चौकी के बीच बने रेलवे ट्रैक का है जहां देर रात ट्रैक पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से थाना लालबर्रा ग्राम बिरसोला वार्ड नंबर 16 निवासी 32 वर्षीय डिलेंद्र बासवान का एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो गया।

जिसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से गोंदिया रिफर किया गया है। रेलवे पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिरसोला निवासी डिलेंद्र बासवान डेकोरेशन में मजदूरी का काम करता है शनिवार को भी वहां शादी में डेकोरेशन लगाने के लिए बालाघाट आया था डेकोरेशन का काम खत्म होने के बाद वह शराब के नशे में सरेखा बाईपास रोड स्थित बॉस टाल, कवेलू फैक्ट्री मार्ग से बालाघाट रेलवे स्टेशन और बैहर चौकी के बीच स्थित रेलवे पटरी पार कर रहा था तभी वह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी एक टांग टूट कर अलग हो गई ।

घटना के बाद से ही डिलेंद्र रात भर ट्रैक पर पड़ा था जब रविवार की सुबह ट्रैक निरीक्षक संजय बिलखरे, ट्रैक का निरीक्षण करते हुए बैहर चौकी के तरफ जा रहे थे तब उन्हें डिलेंद्र कटे हुए पैर के साथ ट्रैक पर पड़ा हुआ दिखा। जिसकी सूचना ट्रैक निरीक्षक ने बालाघाट स्टेशन मास्टर कृष्ण मोहन चौधरी को दी जिस पर स्टेशन प्रबंधक ने बालाघाट रेलवे पुलिस को मामले से अवगत कराया जहां रेलवे पुलिस ने डिलेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घायलों के परिजनों को मामले की सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here