केरल के कोझिकोड में चलती ट्रेन में एक शख्स को आगे के हवाले करने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम की जांच कर रही पुलिस उस समय उलझ गई जब पता चला कि उसी ट्रेन में सवार तीन लोगों की लाश पटरी पर मिली है। आरोपी फरार है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Kozhikode Train Fire: What We Know So far
अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस घटनाक्रम की शुरुआत बीती रात 9.45 बजे हुई। जब अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन कोझिकोड स्टेशल को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने अन्य यात्री पर ज्वलनशील तरल डाला और उसे आग लगा दी। इस घटनाक्रम में कम से कम आठ लोग झुलस गए।घटना के तुरंत बाद आरोपी भागने में सफल रहा। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और पुलिस बुलाई। तब तक घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।










































