बालाघाट
रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बघौली में ट्रैक्टर नाली में पलटने से दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल नंदकिशोर पिता मानक कटरे 40 वर्ष और आशीष पिता पति राम सिरसाम 21 वर्ष दोनों ग्राम बघोली निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर कटरे खेती किसानी करते हैं ।21 मार्च को सुबह 8:00 बजे नंदकिशोर कटरे आशीष सिरसाम के साथ ट्राली ट्रैक्टर लेकर अपने खेत गेहूं का गठ्ठा लाने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर नंदकिशोर कटरे चला रहे थे। तभी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे नाली में पलट गया। जिससे नंदकिशोर कटरे और आशीष सिरसाम दोनों घायल हो गए दोनों घायल को वारासिवनी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।








































