बालाघाट
हट्टा थाना अंतर्गत सालेटेका मे हट्टा रोड पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक छात्रा घायल हो गई। 11 अप्रैल को दोपहर में यह हादसा उस समय हुआ, जब यह छात्रा साइकिल में स्कूल से अपने घर जा रही थी। तभी इस छात्रा को डंपर ने चपेट में ले लिया ।घायल छात्र माधुरी पिता रविंद्र कटरे 16 वर्ष ग्राम दिगोधा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार माधुरी 3 बहने और एक भाई है। सभी अपनी दादी के साथ अपने घर ग्राम दिगोधा में रहते है। जिनके माता-पिता काम करने के लिए नागपुर गए हुए हैं। माधुरी ग्राम सालेटेका स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। प्रतिदिन साइकिल से ही अपने स्कूल आना-जाना करती है। 11 अप्रैल को दोपहर में माधुरी अपने स्कूल से साइकिल में अपने घर दिगोधा जा रही थी। तभी सालेटेका से कुछ दूर हट्टा रोड़ में गोलाई में सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने साइकिल सवार छात्र माधुरी को चपेट में ले लिया । डंपर की ठोकर से माधुरी रोड किनारे फेंका गई वहीं उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई घायल छात्रा माधुरी को प्राइवेट वाहन से ही जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच चुके थे ।जिला अस्पताल पुलिस ने घायल छात्रा माधुरी का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्यवाही हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना हट्टा भिजवा दी है।










































