वर्चुअल तौर पर जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि श्रमिक भाई-बहनों की बरसों की तपस्या, कई वर्षाें के संकल्पों और सपनों का साकार होना है। मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात। मध्य प्रदेश में यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।
ऐलान के बाद इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अटलजी के जन्म जयंति है। आज सांकेतिक तौर पर 254 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया है। कई परेशानियों का सामना किया है। आपके धैर्य के आगे नतमस्तक हूं। मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है, गरीब, युवा, माता-बहने और किसान।
मप्र सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कई , कपड़ा मार्केट में नाम रहा है। तुकोजीराव होलकर ने यहां कई मिले बनाई। मालवा का कपास ब्रिटेन में जाता है। इंदौर में बने कपड़े की मांग देश-विदेशों में होती थी। बाहर से आए श्रमिक भी यहां आकर बसें। कभी इंदौर की तुलना मैनचेस्टर से होती थी। वक्त बदला पुरानी सरकारों का खामियाजा उठाना पड़ा।
अब फिर से सुधार हो रहा है। डबल इंजन की नई सरकार को मजदूरों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रदेश की नई टीम ऐसे ही कई उल्लेखनीय कार्य करेगी। कई निवेश किए जा रहे हैं। रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे। अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। मप्र में पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मप्र में एशिया का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट भी है। जलूद प्लांट के शुभारंभ से 4 करोड़ की राशि बचेगी। ग्रीन बांड के जरिये लोगों से धन जुटाया इससे जनभागीदारी बढ़ेगी। गारंटी पूरा करने में राज्य सरकार जुटी है। चुनाव की वजह से संकल्प यात्रा देरी से शुरू हुई, लेकिन 600 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लें। हमारी कोशिश है कि मोदी की गारंटी का लाभ सभी को मिले। गरीबों के कार्यक्रम में शामिल होने में मेरे लिए खुशी होती है। मेरी सभी को शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बटन दबाकर सोमवार को 428 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।