विद्वान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत में जिले के बहुचर्चित डबल मनी की सुनवाई के चलते 16 सितंबर को इस मामले के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कनकरायने सहित अन्य आरोपी उपस्थित रहे वही हेमराज आमाडारे अनुपस्थित रहे एवं उनके सहआरोपीयो के अलावा डबल मनी मामले के विवेचक आईपीएस आदित्य मिश्रा एवं इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं की न्यायालय में उपस्थिति रही।
इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता इंद्रजीत भोज ने बताया की ।आरोपी सोमेंद्र कनकरायने,तामेष मंसूर,राकेश मंसूर,प्रदीप कनकरायने आज न्यायालय में उपस्थित थे जबकि हेमराज आमाडारे अनुपस्थित रहा तथा उनके सह आरोपी रामचंद कलबेले,राहुल बापुरे एवम ललित उपस्थित हुए। द बेनिंग ऑफ इरेगुलेटेड डिपोजिट मनी स्कैम 2019 की दफा 21(3) भादवि की धारा 420,406,120 बी के तहत यह प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। 16 सितम्बर को इस मामले में । साक्षी के रूप में संगीता श्रीवास्तव बरघाट जिला सिवनी निवासी को न्यायालय में पेश किया गया। जिसने अपने बयान दर्ज करवाए।संगीता श्रीवास्तव ने कहा की आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात हमने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी। हमारे कथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन आदित्य मिश्रा ने लिए थे जो आज भी न्यायालय के कक्ष में उपस्थित है।










































