डॉ बी आर आंबेडकर को किया गया याद

0

नगर में १४ अप्रैल को भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंाबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के नेतृत्व में  डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की १३३ वीं  जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वजातिय बंधुओं ने रैली निकालकर भव्य आयोजन कर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरे नगर में जय भीम के उद्द्योषों से  गूंजते रहे। वहीं पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर्ष उल्लास के साथ जयंती कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्वजातीय बंधु ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफ ल बनाया।

बाइक रैली का हुआ आयोजन

बौद्ध अनुयायियों के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सुबह ८.३०बजे एफ सीआई मैदान से बाइक रैली निकाली गई । जो नगर के दीनदयाल चौक ,बस स्टैंड ,जय स्तंभ चौक ,अंाबेडकर चौक ,गोलीबारी चौक, रामपायली चौक का भ्रमण करते हुए लालबर्रा रोड ,बालाघाट रोड ,रामपायली रोड के बाद ग्राम सिकंदरा के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कर वापस महात्मा ज्योतिबा राव फु ले चौक पहुंची जहां पर बाइक रैली का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं के द्वारा जमकर जय भीम जय भीम सहित अन्य नारों का उद्घोष किया गया। वहीं डीजे की धुन पर भीम गीत बजाकर सभी को अंाबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी।

पैदल मार्च में जमकर थिरके आंबेडकर अनुयायी

दलितों के मसीहा और अछूतो के उद्धारकर्ता बाबा साहेब की इस जयंती पर आंबेडकर अनुयायियों ने जमकर उत्साह बिखेरा। पूरा नगर सफेद और नीले रंग से रंगा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय महात्मा ज्योतिबा राव फ ुले चौक से सुबह ११ बजे पैदल रैली निकाली। जिसमें डीजे की धुन पर बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से समर्पित कव्वालियों और गीतों पर झूमते हुए भीम पुत्र पुत्रियों ने पूरे जोश और खरोश के साथ भाग लिया। जो दीनदयाल चौक होते हुऐ यह जुलूस कटंगी रोड़ होते हुए सब्जी बाजार से गोलीबारी चौक से होते हुए स्थानीय आंबेडकर चौक पहुंचा जहां । पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। जिसके बाद रैली वापस नेहरू चौक बस स्टैंड दीनदयाल चौक होते हुए यह जुलूस एफ सीआई मैदान पहुंचा जहां पर मंचीय व पुरूष्कार वितरण भोजन दान का कार्यक्रम किया गया।

एफ सीआई मैदान मेंं हुआ वक्तव्य

दिन भर चले इस कार्यक्रम के बाद दोपहर से एफसीआई मैदान में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नागपुर से पहुंचे उषा ताई बौध्द के मुख्य आतिथ्य आयोजन समिति अध्यक्ष उत्तमदास मेश्राम की अध्यक्षता एमसी संभारकर बालाघाट के आनंद खोब्रागड़े के विशेष आतिथ्य व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फ ुले एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार विश्वरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंाबेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने की बात कही। वहीं समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर होने प्रेरित कर आधुनिकता के साथ स्वयं को आगे बढ़ाने की बात कही। पद्मेश से चर्चा में   उत्तम मेश्राम ने बताया कि राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले एवं भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की १३३ वीं सार्वजनिक जयंती समारोह कार्यक्रम सार्वजनिक फुले अंाबेडकर जयंती समारोह समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ७ अप्रैल से प्रारंभ किया गया जिसका समापन आज १४ अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किया गया है।  इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उत्तमदास मेश्राम ,उपाध्यक्ष निर्दोष टेम्भूरने ,प्रयास मेश्राम ,संगीता शिन्दे ,सचिव राजेश दरवडे ,सहसचिव सुचिता डोंगरे ,रघुवीर मेश्राम, शैलेन्द्र दरवडे ,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र घोडेश्वर, उपकोषाध्यक्ष सूर्यकुमार खोब्रागडे ,सुमता बंसोड ,राहुल गजभिये ,संयोजक मनोज भालाधरे ,प्रवक्ता अरविन्द मेश्राम, अभिराज मेश्राम ,मिलिंद चौरे ,विनय उके  सहित समिति सदस्यों सहित बौध्द अनुयायियों का सराहनीय योगदान रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डॉ. बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या में १३ अप्रैल की शाम ६ बजे एक शाम भीम के नाम में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कविता डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके बाद रात में बौध्द अनुयायियों के द्वारा केक काटकर डॉ.बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। एवं १४ अप्रैल को संगीतमय प्रबोधन आर्केष्ट्रा कार्यक्रम रखा गया जिसमें बाहर से पहुंचे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुती दी।

विधायक विवेक पटेल रैली में हुए शामिल

नगर के जय स्तंभ चौक पर विधायक विवेक पटेल के द्वारा जुलूस का स्वागत कर सभी को डॉ बाबासाहेब अंाबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं देकर फ्रूटी का वितरण करवाया गया । इस दौरान विधायक  पटेल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को फ्रूटी का वितरण कर भीषण गर्मी में राहत देने का कार्य किया गया। इसके बाद विधायक विवेक पटेल रैली में शामिल होकर रैली के साथ भ्रमण किया।

मुस्लिम समाज ने पानी का किया वितरण

डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर जयंती समारोह के तत्वाधान में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई । और इस भव्य रैली का मुस्लिम समाज के द्वारा पुलिस थाने के सामने पानी का वितरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज अध्यक्ष इकबाल खान सहित अन्य मुस्लिम उपस्थित रहे जिन्होंने रैली में शामिल सभी को जयंती की बधाई दी।

जगह जगह शर्बत व पानी का हुआ वितरण

बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर बौध्द अनुयायियों के विशाल जुलुस का स्वागत जगह जगह स्टॉल लगाकर किया गया। जिसमें राहुल गांधी विचार मंच एवं कांग्रेस बेरोजगारी प्रकोष्ठ के द्वारा दीनदयाल चौक के पास शरबत वितरण कर किया गया। इसी तरह टैक्सी स्टैंड ,बस स्टैंड ,जय स्तंभ, आंबेडकर चौक सहित अन्य स्थानो पर अनेकों समाजसेवी द्वारा पानी व शर्बत पुलाव का वितरण किया गया।

नगर में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

डॉ बी आर अंाबेडकर की जयंती के अवसर पर १४ अप्रैल की सुबह से पुलिस प्रशासन नगर के चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से खड़ा दिखाई दिया। ऐसे में आंबेडकर अनुयायियों के द्वारा बाइक रैली पैदल रैली मंचीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम किये गये। इस दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस बल ने रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर नगर के चौक चौराहों पर और संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहा। वहीं थाना प्रभारी बिभेन्द्रु व्यंकट टांडिया पूरे नगर की व्यवस्था का समय समय पर निरीक्षण करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here