टाक्टे तूफान कम दवाब के क्षेत्र में बदलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। इसके असर से ग्वालियर में लगातार तीसरे दिन सुबह से झमाझम बारिश हुई। इस बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। पंखे की हवा एसी जैसा अहसास दे रही थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बारिश के अासार जताए हैं। 21 मई को अासमान साफ हो जाएगा।
मई का महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इन दिनों पारा 45 डिग्री सेल्सियस के अासपास रहता है और लू का प्रभाव रहता है, लेकिन इस बार बारिश ने लोगों को मई की गर्मी का अहसास नहीं होने दिया है। पहले पश्चिमी विक्षोभों ने शहर को नहीं तपने दिया। अब टाक्टे तूफान ने मौसम बदल दिया। 17 मई से शहर में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मानसून जैसी झड़ी लगी है। लोगों को सूरज के भी दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इससे मौसम सुहाना हो गया है। कोविड कर्फ्यू में लोग घरों पर हैं। बारिश की वजह से मौसम में जो ठंडक अाई है, उससे लोगों बड़ी राहत मिली है। यह राहत अगले दो दिन तक जारी रहेगी। हवा में नमी होने से तापमान 40 डिसे नीचे ही रहने के अासार हैं। गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिसे रिकार्ड हुअा, जो सामान्य से 3.3 डिसे कम रहा। 3.4 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई।










































