तेंदुए के बढ़ते आतंक के बीच वन विकास निगम सक्रिय

0

वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी के अंर्तगत आने वाले ग्राम टेकाड़ी में तेंदुआ द्वारा शिकार की गई दो बकरी व एक बकरे के मामलें में विभाग काफी चौकस हो गया है। विभाग ने इस मामलें की सूचना जहां अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये उनसे पिंजरा भेजने की मांग की है वही ग्राम में रात्री के समय गस्त बढ़ा दी है। इस दौरान विभाग लगातार फटाखें फोड़कर रतजगा भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग शीघ्र ही पिंजरा जिला मुख्यालय से प्राप्त होते ही इस तेंदुऐं का रेस्क्यू ऑपरेशन करेगा और उसे पकड़कर घने जंगल में छोड़ देगा।
बुदबुदा सर्किल में आता है ग्राम टेकाड़ी
गौरतलब है कि २६ -२७ जुलाई की दरम्यिानी रात्री में तेंदुऐं ने ग्रामीण बुध्दाजी पटले, छन्नूलाल नाई, टेकचंद पवार की २ बकरी व १ बकरे का शिकार उनके घर के छप्पर पर किया था। यह क्षेत्र वन विकास परिक्षेत्र कार्यालय वारासिवनी अंर्तगत बुदबुदा सर्किल के कक्ष क्रमांक ५०० में आता है। जिसकी सूचना २७ जुलाई की सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विकास निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई थी जिन्होने आवश्यक कार्यवाही पश्चात बकरी व बकरे के शव का पोष्टमार्टम करवाकर उन्हे नष्ट कर दिया था।
८ पालतू मवेशियों का अभी तक किया शिकार
यहां यह बताना लाजमी है कि बीते १० दिनों से यह तेंदुआं ग्राम टेकाड़ी के आसपास ही घूम रहा है। जिसने अभी तक ८ पालतू मवेशियों का शिकार किया है। जिसे पकडऩे की विभाग कवायद कर रहा है। जिसके चलते ही विभाग के अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल पिंजरा उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।
ग्रामीणों में भय व्याप्त – खेती कार्य प्रभावित
ग्राम टेकाड़ी सघन वन से घिरा हुआ क्षेत्र है। जहां हमेशा तेंदुआ, बाघ, भालू व जंगली सूअर की आमद होना कोई नई बात नही है। वर्तमान समय में तेंदुऐं के आंतक इस ग्राम में बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को खेती कार्य में जाने से भी डर लग रहा है। उनके मन में काफी दहशत व्याप्त है। जिससे खेती कार्य काफी प्रभावित होते दिख रहा है।
रात्री में की जा रही गस्त – शिवभान नागेश्वर
पद्मेश को जानकारी देते हुये वन विकास निगम वारासिवनी के रेंजर शिवभान नागेश्वर ने बताया कि हमारे द्वारा शीघ्र ही पिंजरा उपलब्ध होते ही इस तेंदुऐं का रेस्क्यू कर लिया जायेगा। फिलहाल हम रात्री में ग्राम टेकाड़ी में गस्त कर रहे है वही फटाखे फोड़कर उसे बस्ती में नही आने देने का प्रयास कर रहे है। श्री नागेश्वर ने बताया कि अभी तक जो जानकारी उनके पास है उसके मुताबिक उसने ७ बकरी व बकरे सहित १ गाय का शिकार किया है। संभवता आज या कल हमें पिंजरा उपलब्ध होते ही हम उसका रेस्क्यू तत्काल कर लेंगे।
ग्रामीण दहशत में न रहे
श्री नागेश्वर ने बताया कि गस्ती के दौरान हम ग्रामीणों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे है। ताकि वे दहशत में न रहे। हमने आज से अपनी चौकसी और बढ़ा दी है। वही तेंदुऐं का रेस्क्यू करने के लिये हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here