त्रिगुण पावन पर्व बुध्द पूर्णिमा का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर में १२ मई को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध उपासक और उपासिकाओं के द्वारा बौद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त बौद्ध अनुयायी नगर के वार्ड नंबर एक स्थित महामाया बौद्ध विहार में एकत्रित हुए। जहां से रैली निकाली गई जो नगर के दीनदयाल चौक, बस स्टैंड ,जय स्तंभ चौक, नेहरू चौक सहित विभिन्न चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण करते हुए डॉक्टर बी आर अंाबेडकर चौक पहुंची। जहां पर बाबा साहब अंाबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील पाठ का सामूहिक वाचन कर वंदना की गई। तत्पश्चात यह रैली वापस महामाया बौद्ध विहार पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान नगर सहित क्षेत्र के समस्त बौद्ध विहारों में सुबह पूजा वंदना कर यह बौद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा बताया गया कि बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व बौद्ध अनुयायियों के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया। जिसमें सुबह से बौद्ध विहारों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शाम में रैली निकालकर अंाबेडकर चौक में माल्यार्पण किया गया। यह बुद्ध पूर्णिमा का दिन कई वजहों से विशेष माना जाता है यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, सत्य का ज्ञान और महापरिनिर्वाण के तौर पर मनाया जाता है। समाज को यही संदेश देने का प्रयास किया गया की सभी एकता के साथ रहे शिक्षा पर जोर दें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक और उपासिकायें बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here