नये थानेदार शंकर सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर सहित थाना अंर्तगत आने वाले सभी बैंक व अति संवेदनशील इलाकों का सघन दौरा किया। थाना प्रभारी श्री चौहान के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरविंद श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनके साथ ही नवागत थाना प्रभारी श्री चौहान ने अपना यह दौरा किया। इस दौरान उन्होने नगर के समस्त बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था देखी वही सीसी टीव्ही कैमरों व सुरक्षा के लिये किस बैक में कितने चौकीदार है इस बात की जॉच की।
पद्मेश से चर्चा करते हुये नवागत थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग है। हम देखना चाहते है कि हमारे नगर व क्षेत्र के बैंक में कितनी सुरक्षा बरती जा रही है। मैनें २ से ३ दिन पूर्व ही पदभार ग्रहण किया है। सुरक्षा की दृष्टि से हम देख रहे है कि बैंकों में गार्ड है कि नही, सीसी टीव्ही प्रारंभ है कि नही, अग्रिशामक यंत्र है कि नही इन्ही सहित अन्य बातों की तफतीस की जा रही है। श्री चौहान ने बताया कि नगर में देखने आया की एसबीआई बैंक को छोड़कर किसी भी बैंक में चौकीदार अर्थात गार्ड की व्यवस्था नही है। जिसके लिये बैंक मेनेजर को खास दिशा निर्देश दिये गये है वही उनसे चौकीदार तैनात करने की बात कहीं गई है।










































