दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी:ED ने राजेश जोशी को किया अरेस्ट, गोवा चुनाव के दौरान पैसे लेने का आरोप

0

दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। ED ने चैरियट एडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़े राजेश जोशी को गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजेश ने गोवा चुनाव के लिए अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपए लिए थे। इसमें दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी दिनेश अरोड़ा ने उनका साथ दिया था। दिनेश AAP के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में CBI ने 17 अगस्त को दिनेश अरोड़ा समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन सभी को सिसोदिया का करीबी बताया जाता है।

ED का दावा – AAP ने शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में लगाया

ED ने पिछले गुरुवार को दावा किया था कि AAP ने दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया। शराब घोटाले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ED ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब घोटाले के एक आरोपी विजय नायर ने शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स के MD समीर महेंद्रू की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से बात कराई थी। यह बातचीत विजय के फोन से किए गए फेसटाइम वीडियो कॉल से की गई थी। CM केजरीवाल ने ED के आरोपों को पूरी तरह काल्पनिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here