दिव्यांग जानकी रावत को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के वित्तीय सहयोग से स्कूटी प्रदान की गई है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा स्कूटी की चाबी उन्हें भेंट की गई। जानकी ने कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को इस संबंध में परेशानियों से अवगत कराया था। जानकी ने बताया था कि वह स्वरोजगार स्थापित करना चाहती है लेकिन दिव्यांगता की वजह से आवागमन में कठिनाई होती है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा ने जानकी की विवसता को समझते हुए सामाजिक न्याय विभाग को सहायता करने के निर्देश दिए थे। दिव्यांग जानकी ने त्वरित रूप से मिली इस सहायता के लिए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा और शासन का आभार जताया है।










































