दीपावली पर्व पर बाजार रहा गुलजार

0

हिन्दु धर्मालंबियों का ५ दिवसीय पर्व धनतेरस पर्व के साथ प्रारंभ हो गया है और पर्व के तीसरे दिन कार्तिक अमावस्या के दिन खुशहाली, समृध्दि तथा अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली लालबर्रा मुख्यालय सहित क्षेत्र में १२ नवंबर को धार्मिक आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीपुजन के दिन १२ नवंबर को बाजार क्षेत्र स्थित बर्तन, सराफा, किराना, मिठाई, फटाखा सहित अन्य दुकानों में दिनभर भीड़ रही और लोगों ने दिनभर जमकर खरीदी भी की है जिससे बाजार क्षेत्र में भीड़ रही साथ ही मजार से लेकर विश्राम गृह तक हाईवे मार्ग में बार-बार जाम लगने से लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस अवसर पर हिन्दु धर्मालंबियों के द्वारा बाजार में लगी दुकानों से माता लक्ष्मी-भगवान श्री गणेश-माता सरस्वती की प्रतिमायें, फोटो, दीया बत्ती, रूई, लाई बताशे, कमल, गेंदे के फूलों की माला, आम के पत्तों का तोरण, सजावट की सामग्री, पूजन सामग्री, नारियल, पटाखा व रांगोली आदि की खरीदी करते रहे। शाम होते ही नागरिकों ने अपने घरों में आम के पत्तों का तोरण, केले के पत्ते का बंदनवार, विविध रंगों की मनमोहक झालरें, लड्डू, आकाश दीप, सितारों की सजावट आदि सजाने-लगाने प्रारंभ कर दिये और आंगनों में मनमोहक रंगोली भी उकेरी गई जिसके पश्चात नये वस्त्र धारण कर घरों व दुकानों में पूजा मुर्हुत पर घर के बड़े-बुजुर्गों ने धन-वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की, आरती पश्चात मिठाई व प्रसाद का वितरण किया। साथ ही एक-दुसरे को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here