दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी फटा !

0


  • दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी हवाई का मौना लोआ फट गया है। इस ज्वालामुखी के फटने के साथ ही आसमान लाल हो गया। यूनाइटेट स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के एक बयान के मुताबिक मौना लोआ के शिखर से विस्फोट रविवार देर रात शुरू हुआ। ज्वालामुखी के शिखर पर ही अभी लावा निकल रहा है। अभी इससे स्थानीय लोगों को कोई खतरा नहीं है। लगभग 4 दशकों में पहली बार यह ज्वालामुखी फटा है। यूएसजीएस के मुताबिक हवाएं ज्वालामुखी की राख और गैस को कहीं और ले जा सकती हैं। बयान में आगे कहा गया ‎कि पिछली घटनाओं के आधार पर मौना लोआ विस्फोट के शुरुआती चरण बहुत गतिशील हो सकते हैं। लावा के बहने की जगह और स्पीड तेजी से बदल सकती है। अगर विस्फोट हल्का रहता है तो लावा भी ऊपर ही रह जाएगा। लेकिन अगर विस्फोट बढ़ा तो हम देखेंगे कि लावा दीवारों के बाहर निकलेगा और तेजी से नीचे की ओर बढ़ेगा।
    हवाई की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी और हवाई के प्रर्यटन प्राधिकरण दोनों ने ही कहा था कि आबादी वाले इलाकों में अभी कोई खतरा नहीं है। नेशनल वेदर सर्विस होनोलूलू शाखा ने कहा है कि वह विस्फोट के बाद जमीन पर राख की रिपोर्ट देख रही है। हवाई के लोगों ने ज्वालामुखी के फटने से जुड़ा फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि हवाई का आसमान पूरी तरह लाल रंग का है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस तरह लावा बह रहा है वह देखने में किसी आग की नदी की तरह है। दुनिया के सबसे बड़ा ज्वालामुखी हवाई में स्थित मौना लोआ है। लेकिन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी भी हवाई में ही है। मौना लोआ की ऊंचाई 13600 फीट से ज्यादा है। इससे पहले यह 1984 में फटा था। तीसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी स्पेन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here