परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम घोड़ादही के जंगल में आज उस समय सनसनी फैल गई जब 24 घंटे से लापता एक महिला की लाश इस जंगल में देखी गई देखी गई सूचना मिलते ही परसवाड़ा पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की मृतिका डालेश्वरी पति अजय उईके 20 वर्ष ग्राम तुमड़ीटोला मगरदर्रा थाना ग्रामीण बालाघाट निवासी है। मृतिका मायका घोड़ादेही का है। इस महिला का दुष्कर्म के बाद हत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार डालेश्वरी की डिलीवरी 8 महीने पहले ही हुई थी और वह डिलीवरी के पश्चात अपने मायके घोड़ादेही में ही रह रही थी। जिसका पति आते जाते रहता था। 2 जनवरी को सुबह 10 बजे डालेश्वरी लकड़ी लाने कुल्हाड़ी लेकर जंगल जाने घर से निकली थी किंतु वह घर नहीं लौटी रात मैं भी डालेश्वरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसके गांव मोहल्ले में पतासजी किए किंतु वह नहीं मिली।
जिसके गुमने की रिपोर्ट परसवाड़ा पुलिस थाने में की गई थी। 3 जनवरी को ग्राम घोड़ादेही के जंगल प्लांटेशन में डालेश्वरी की लाश देखी गई। जिसकी खबर मिलते ही इस क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
अज्ञात आरोपियों द्वारा डालेश्वरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान देखे गए।









































