भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (27 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 256/5 बनाए। इसी के साथ टीम ने 11 रनों की बढ़त बना ली है। डीन एल्गर 140 और मार्को जानसेन 3 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। डेब्यू मैच खेल रहे डेविड बेडिंगहाम ने अर्धशतक जमाया और 56 रन पर आउट हुए।
केएल राहुल ने जड़ा शतक
मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया। सबसे पहले मोहम्मद सिराज 5 रन पर गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने। केएल राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उन्हें नांद्रे बर्गर ने क्लीन बोल्ड किया।
यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने 24 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा 5 रन, यशस्वी जयसवाल 17 रन और शुभमन गिल 2 रन के विकेट झटके। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। इसी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हुए। उन्होंने करियर में 14वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। इससे पहले बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया।










































