देवटोला भरवेली रोड पर हुआ सड़क हादसा लगभग आध दर्जन लोग हुये घायल ,घायलों को किया गया उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती

0

जिला मुख्यालय से लगे देवटोला भरवेली रोड पर एक ऑटो यात्री वाहन की दो पहिया वाहन चालक की आपसी भिड़ंत हो गयी जिसमे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आयुष मंत्री के फॉलो वाहन से तत्काल ही जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया
प्राप्त जानकारी अनुसार 29 जून की रात्रि करीब 9:00 बजे देवटोला भरवेली रोड पर एक ऑटो वाहन चालक और एक दो पहिया वाहन चालक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए बताया जाता है कि ऑटो चालक अपनी ऑटो से सवारी लेकर भरवेली की ओर से बालाघाट आ रहा था तो वही एक दो पहिया वाहन पल्सर से तीन दोस्त बालाघाट से भरवेली की ओर जा रहा था जो देवटोला नहर के समीप एक दूसरे के वाहनों से टकरा गए जहां पर लगभग 5 से 6 लोग घायल हो गए जिन्हें आयुष मंत्री के काफिले द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया वही कुछ लोगों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि जो पल्सर वाहन चालक अपने तीन साथियों के साथ बालाघाट बस स्टैंड से शराब का सेवन कर तेज गति से वाहन चलाते हुए भरवेली हीरापुर जा रहा था तभी बैहर चौकी में भी पल्सर वाहन चालक द्वारा गाड़ी को लहराते हुए तेज गति से दौड़ा रहा था जोकि देव टोला नहर के समीप भरवेली की ओर से आ रही ऑटो वाहन से टकरा गया जिसमें कुछ यात्री बैठे हुए थे वही ऑटो में बैठी एक यात्री युवती का पैर इस दुर्घटना में टूट की बात कही जा रही है गया तो वही पल्सर में सवार वाहन चालक के दो दोस्त भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं
कोतवाली थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के द्वारा दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया गया कि जैसे ही उन्हें यह जानकारी लगी कि देवटोला भरवेली रोड पर एक सड़क हादसा हो गया है वह तुरंत ही अपने अमले के साथ देवटोला रोड पर पहुंचे जहां पर उन्होंने देखा कि ऑटो और तीन बाइक सवार की आपसी भिड़ंत की वजह से एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार द्वारा बाइक को अधिक रफ्तार से चलाने की वजह से यह हादसा होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि बाइक सवार द्वारा तेज गति से वाहन कल आ रहा था जिसके कारण ऑटो इसके संपर्क में आ गई और यह हादसा होने की बात कही जा रही है फिलहाल सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here