मीजल्स रूबेला कम्पेन के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चे जिन्हें अभी तक मीजल्स रूबेला का टीका नही लगा है ऐसे सभी बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जायेगा। यह अभियान जिले में दो चरणों में 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक तथा दूसरा चरण 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक होगा। अभियान के अंतर्गत सभी स्वास्थय केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र और प्री पाईमरी स्कूलों पर ड्यू बच्चों का टीकाकरण होगा। इसको लेकर शनिवार को शहर की एक होटल में स्वास्थ्य विभाग ने कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ. एनके शात्री जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एलएन साहू, जिला मीडिया अधिकारी प्रमोद वासनिक, बीआरसी अशरफ अली, डीसीएचआई सुधीर सिंह, वीसीसीएम महेश, मनीष सिंह डीवीएसएम, अनवर सिद्दकी आरआईडी, एमबीआर देशमुख वीईई शहरी छिंदवाड़ा आदि मौजूद थे।










































