धार जिले में कुंवरसी गांव के एक घर में घुसे बदमाश, बंधक बनाकर 7 लाख के आभूषण लूटे

0

धार जिले के नालछा विकासखंड के ग्राम कुंवरसी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी के घर निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात की। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों बंधक बनाकर बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए बेटे के गले एवं छाती पर चाकू एवं ब्लेड से घायल कर लूट की वारदात की। वारदात को अंजाम देने के बाद वे परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गए। इस घटना में घायल बेटे के गले में एवं छाती में गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर थाना अंतर्गत ग्राम वर्षी में व्यापारी सुरेश चंद जायसवाल के मकान में बीती रात करीब 2से 3 के बीच अज्ञात बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सोए हुए थे।

तीसरी मंजिल पर बेटे को उठाकर बनाया बंधक

बदमाशों ने तीसरी मंजिल पर सो रहे बेटे नवीन को उसके कमरे में से उठाकर उसे चाकू उड़ाकर डराया धमकाया। उसके बाद उसके हाथ बांध दिए एवं मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे की अलमारी एवं अन्य सामान खुलवाया। जहां पर बदमाशों ने लूट की वारदात की।

बेटे को बंधक बनाकर माता-पिता को धमकाया

तीसरी मंजिल पर लूट की वारदात करने के बाद बदमाशों ने बेटे के हाथ मुंह बांधकर दूसरी मंजिल पर सो रहे पिता सुरेश चंद जायसवाल एवं निर्मला जायसवाल को दरवाजा बजाकर उठाया। मां बाप जैसे ही उठे बदमाशों ने उनके हाथ बांधे वह मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद बदमाशों ने बेटे को हथियार बनाते हुए कहा कि यदि तुमने घर में रखे गहने एवं पैसे नहीं दिया तो बेटे को जान से मार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here