बालाघाट कोतवाली पुलिस ने नगर एक शातिर साइकिल चोर को पकड़कर उसके निशानदेही पर करीब एक दर्जन साइकिले जप्त की है। इस शातिर चोर से उसके द्वारा चोरी की और साइकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले माह से बालाघाट नगर से करीब 4 दर्जन साइकल चोरी हुई कुछ लोगों ने सायकल चोरी की रिपोर्ट की थी तो कुछ लोगों ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट नहीं की थी। हाल ही में गौरीशंकर निवासी एक युवक साइकिल चोरी करने के संबंध में कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा और उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। इस शातिर चोर ने साइकिल चोरी करने और चोरी की साइकिल को बेचना भी बताया। चोरी की साइकिल खरीदने वालों को भी कोतवाली बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है शाम तक करीब एक दर्जन साइकिले इस शातिर चोर की निशानदेही पर जप्त करके कोतवाली में खड़ी करवा दी गई थी।










































