वारासिवनी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास नगर पालिका की कचरा गाड़ी, लोडिंग ऑटो को ठोस मारकर फरार हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों घायल शेख इमरान पिता अब्दुल रहीम 29 वर्ष और अब्दुल इरफान पिता अब्दुल रहीम 32 वर्ष दोनों वार्ड नंबर 6 बालाघाट निवासी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख इमरान और अब्दुल इरफान दोनों भाई कबाड़ी का धंधा करते हैं। 17 अक्टूबर को सुबह दोनों भाई कबाड़ी का धंधा करने के लिए अपने मालवाहक ऑटो से लालबर्रा क्षेत्र में गए थे और कबाड़ खरीद कर अपने मालवाहक ऑटो से बालाघाट ला रहे थे। 12: बजे करीब गर्रा से बालाघाट की ओर आते समय नगर समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही नगर पालिका की कचरा गाड़ी मालवाहक ऑटो को ठोस मारकर फरार हो गई। कचरा गाड़ी की ठोकर से मालवाहक ऑटो रोड किनारे गड्ढे में गिर गई। जिसमें सवार दोनों भाई शेख इमरान और अब्दुल इरफान दोनों घायल हो गए। घायल दोनों भाई को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है ।










































