गर्मी का दौर शनै:शनै: बढऩे लगा है लोगो के कंठ अब सूखने लगे है वह पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है। मगर पानी की कमी के चलते अब लोगों द्वारा नगर पालिका परिषद से यह गुहार लगाई जा रही है कि नगर के प्रमुख चौक व सार्वजनिक स्थलों पर प्यासे कंठ को तर करने पानी प्याऊ खोले जाये। जबकि जिले के बाद अगर कोई मुख्यालय सबसे बड़ा है तो वो वारासिवनी है। ऐसे में लोगो की काफी आवाजाही रहती है जो वर्तमान गर्मी के समय में पानी के लिये मोहताज दिखाई दे रहे है।
ग्रामीणों की रहती है नगर में भीड़
ग्रामीण क्षेत्र के लिए वारासिवनी मुख्यालय बना हुआ है जहां ग्रामीण अपनी जरूरत के लिए रोजाना आना जाना करते हैं। ऐसे में वह 5 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तय कर साइकिल मोटरसाइकिल के माध्यम से वारासिवनी आते हैं जहां वह अपनी जरूरत के कार्य करते हैं। परंतु इस दौरान भीषण गर्मी के कारण उन्हें पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ता है क्योंकि आसानी से चौक चौराहा पर पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है जिस कारण से वह इधर-उधर भटक कर होटल या दुकान मैं पानी ढूंढते रहते हैं। वही नगर वासियों को भी परेशानी हो रही है जिसमें सभी के द्वारा नगर पालिका से प्याऊ खोलने की मांग की जा रही है।
सड़के हो रही सुनसान
गैरतलब है कि मार्च के प्रारंभ से ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जो अप्रैल के प्रारंभ में न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। इस दौरान मानो सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे हैं जिससे आम जन जीवन पूरी तरह हलाकांत हो चुका है दोपहर में 1:00 बजे के बाद सड़के भी सुनसान होने लगी है। इस दौरान अति आवश्यक कार्य वाले लोग ही आवागमन करते नजर आ रहे हैं तो वही यह गर्मी लोगों के पसीने भी छुड़ा रही है। ऐसे में हर कोई कूलर पंखे या ठंडा पानी की खोज करता हुआ नजर आ रहा है। तो वही यह गर्मी कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है।
संदीप चिमनानी ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि गर्मी काफी बढ़ चुकी है चारों तरफ तेज धूप चमक रही है कोई लोग पसीने से लखपथ होता नजर आ रहा है। ऐसे में नगर पालिका को सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि राहगीर यात्री सहित ग्रामीण जन भी अपने सूखते हुए कंठ को गीला कर सके क्योंकि अब लोगों के गले सूखने लगे हैं। घर में जो बैठे लोग हैं वह तो ठीक है पर बाहर जो घूमने वाले हैं जो अपने काम से आना-जाना करने वाले लोग हैं उन्हें समस्या हो रही है। पूर्व की तरह जगह-जगह नगर पालिका को प्याऊ खोलना चाहिए जो नगर पालिका के द्वारा खोले जायेगे परंतु अभी इतना तापमान बड़ा हुआ है लोगों को अभी से प्याऊ की जरूरत है इसलिए उन्हें जल्द खोलना चाहिए ताकि लोगों को सहूलियत हो और वह ठंडा पानी पीकर गर्मी से कुछ निजात पा सके।
संतु आहूजा ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर चालू हो गया है पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी से लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं अभी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान बना हुआ है जिससे सड़के भी गर्म हो चुकी है। यह गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है ऐसा लग रहा है कि 40 डिग्री से ज्यादा तापमान आगे बढ़ने वाला है हवाएं चलना बंद हो गई है लोग हलाकांत हो रहे हैं। ऐसे में नगर में देखा जाए तो सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं है जो नगर पालिका को खोलना चाहिए क्योंकि लोग पानी के लिए नगर में भटकते रहते हैं और पानी न मिलने पर उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में वह लोग नगर की दुकानों या होटल में जाते हैं जहां वह पानी पीते हैं फिर दुकानदार को परेशानी होती है क्योंकि पानी खत्म हो जाता है अभी तक नगर में एक भी प्याऊ नहीं खुला है जिसे जल्द खोल जाना चाहिए।
नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने दुरभाष पर चर्चा में बताया कि पीने के पानी की आवश्यकता लोगों को महसूस होने लगी है जिसको लेकर नगर पालिका स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही नगर में सार्वजनिक स्थानों में चौक चौराहा में शीतल पेय जल की व्यवस्था करवा दी जायेगी।








































