नगर में नही थम रहा चोरियों का सिलसिला

0

वारासिवनी में लगातार चोरी की वारदात हो रही है जिस पर पुलिस विभाग अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर करीब ३ चोरियों की वारदात घटित हो चुकी। जहां पुलिस ने डॉग स्कवाड्  सहित फिंगर प्रिट एक्सपर्ट को तक बुलाया है लेकिन फिर भी अज्ञात चोरों के बारे में कोई जानकारी वारासिवनी पुलिस को नही मिल रही है। इसी तरह का एक मामला फिर मंगलवार की रात्री में नगर के गुरूद्वारे व वार्ड नं.१५ में दिखाई दिया जहां अज्ञात चोरों ने अपने हाथ की सफाई दिखाते हुये करीब ५० हजार रूपये से कुछ अधिक की चोरी करी है।

गुरूद्वारे की दान पेटी को चोरों ने बनाया निशाना

 यहां यह बताना लाजमी है कि मंगलवार की देर रात्री अज्ञात चोरों ने गुरूद्वारे सहित नगर के ही एक और मकान को अपना निशाना बनाया है। गुरूद्वारे से करीब जहां दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रूपये पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि देर रात्री गुरूदारे की खिड़की तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया था और दान पेटी में रखे २० हजार रूपये व अन्य सामग्री को लेकर चंपत हो गये। जिसकी शिकायत गुरूद्वारा कमेटी द्वारा वारासिवनी पुलिस को की गई है। जिस पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर मामलें की जॉच प्रारंभ कर दी है।

वार्ड नं.१५ के सूने मकान में भी चोरों ने किया हाथ साफ

इसी तरह वार्ड नंबर १५ के सिविल लाईन इलाके में निवासरत अधिवक्ता नरेंद्र दुबे के सुने मकान में भी इन चोरों ने धावा बोलकर घर के मत्वपूर्ण चिल्लर सामानों के अलावा घर मे रखे सोने के मंगलसूत्र सहित करीब २५ से ३० हजार रुपये कीमत के गहने और नगद ५ हजार रुपये की चोरी कर ली। घटना के समय दुबे परिवार रामपायली के कस्बीटोला अपने रिस्तेदार के यहाँ गये हुए थे। जब वे २४ अगस्त की सुबह  वापस लौटे तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। जिसकी शिकायत उनके द्वारा पुलिस थाना वारासिवनी को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

नाईट गस्त की उठ रही मांग

यहां यह बताना लाजमी है कि बीते कुछ दिन पूर्व ही नगर में विधायक प्रदीप जायसवाल के निवासरत स्थान के सामने व आसपास के मकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद यह बात नगरवासी उठाने लगे थे कि तत्काल रात्री गस्त की जाये लेकिन पुलिस द्वारा ऐसा कोई प्रयास फिलहाल नही किया जा रहा है।

खिड़की तोड़कर की गई दानपेटी में रखे पैसे की चोरी – जिज्ञासी

पद्मेश को जानकारी देते हुये गुरूद्वारा समिति के वरिष्ठ सदस्य गुलराज जिज्ञासी ने बताया कि वह सुबह करीब ४ बजे गुरूद्वारे में आये तो उन्होने देखा की खिड़की टूटी हुई है और दान पेटी खुली हुई थी। जिसमें रखे पैसे गायब थे। ऐसा लग रहा है कि कोई दुबला पतला अंदर खिड़की तोड़कर अंदर घुसा होगा। जिसके बाद हमने समाज के लोगों को बुलाकर इस बात की सूचना पुलिस को दी।

इनका कहना हैं

दूरभाष पर बताया कि शहर में गुरद्वारे सहित सूने मकान में चोरी की घटना हुई हैं। पुलिस जाँच जारी हैं। बालाघाट से डॉग स्कॉट बुलवाया गया था हमारे द्वारा शीघ्र ही इन चोरियों के पीछे कौन अज्ञात लोग शामिल है उनकी धरपकड़ कर ली जायेगी।

राधेश्याम दांगी एसआई थाना वारासिवनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here