नपा के विकास दावे हुए हवा हवाई,कई बार किया टेंडर जारी, एक बार भी नहीं बनी सड़क !

0

नगर के मोती तालाब परिसर स्थित वार्ड नंबर 24 सुरभि नगर का है जहां रहने वाले लोगों को पक्की सड़क, पक्की नाली तक की सुविधा नहीं दी जा रही है ।जिसके चलते उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों और वार्डवासी काफी परेशान है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में नगर पालिका द्वारा रहवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए वहां डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण कराया गया था। वही जल्द ही उक्त मार्ग को पक्का किए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त मार्ग को पक्का नहीं किया गया है।

वही वार्ड में पक्की नाली नही होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। बताया जा रहा है कि सुरभि नगर के इस मार्ग को पक्का बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा कई बार टेंडर जारी कर दिया गया है लेकिन नपा के उदासीन रवैया के चलते आज भी वार्ड वासियों को पक्की सड़क ,नाली की सौगात नहीं मिल पाई है जिसका खामियाजा वार्डवासियों के साथ साथ रहा चलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

जिन्होंने जल्द से जल्द सुरभि नगर में के उक्त मार्ग को पक्का बनाए जाने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि कई बार आवेदन निवेदन करने पर भी आज तक सुरभि नगर के इस मार्ग को बनाने की जहमत नगर पालिका द्वारा नहीं उठाई गई है।

 वार्डवासियों ने बताया कि सुरभि नगर के इस मार्ग को बनाने और पक्की नालियों का निर्माण करने के लिए वार्डवासियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय और नगर पलिका बालाघाट में कई बार ज्ञापन सौंपा गया है लेकिन उनके इस आवेदन निवेदन का भी नगर पालिका पर कोई असर नहीं हो रहा है।

वह इस पूरे मामले को लेकर मोबाइल पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया की सुरभि नगर के उक्त मार्ग को बनाने के लिए नपा द्वारा टेंडर जारी किए गए थे अब तक उक्त मार्ग को क्यों नहीं बनाया गया है इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं जल्द से जल्द  वार्ड में पक्की सड़क और नाली का निर्माण कर वार्डवासियों को राहत पहुंचाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here