नव-विवाहिता मौत पर जमकर बरपा हंगामा, 1 साल की बेटी के सर से उठा माँ का साया

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवेगांव में एक नवविवाहिता की मौत होने पर उसके मायके पक्ष के लोगो ने जमकर हंगामा मचाया।हालांकि की नव विवाहता की मौत किस कारण से हुई फिलहाल यह स्पष्ट नही हो सका लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा नव विवाहता की मौत घर के बैडरूम में फांसी लगाने से हुए है ऐसा बताया गया है।जबकि मायके पक्ष के लोग दहेज व पैसो की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगा रहे है।मृतक का नाम ग्राम नवेगांव निवासी 26 वर्षीय प्रशांति उर्फ मोनिका पति लतीत राणा बताया गया है।जिसका शव शुक्रवार की सुबह घर के बेडरूम में फांसी पर लटका दिखाई देने की बात ससुराल पक्ष द्वारा कही जा रही है। बताया गया कि परिजनों ने जब उसे जिला अस्पताल लाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर बवाल मचाया, जहां उन्होंने नवविवाहित प्रशांति के पति ललित राणा पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए, जमकर हंगामा मचाया तो वही मचे इस भारी हंगामे के बीच मायके पक्ष के लोगों ने पति ललित राणा के द्वारा लायी गयी कार में तोड़फोड़ मचाई, तो वही ललित राणा की जमकर पिटाई कर दी। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उधर मायके पक्ष के लोगों द्वारा मचाई जा रहे हंगामें मारपीट और तोड़फोड़ को देख, ससुराल पक्ष के लोग भाग खड़े हुए, जो पूरी कार्यवाही के दौरान नदारत रहे वही लगातार बढ़ते जा रहे हंगामे को लेकर मौके पर नवेगांव और कोतवाली पुलिस में पहुंचकर मोर्चा संभाला जिन्होंने मामले को लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर हत्या करने का आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि पति ललित प्रशांति को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था,साथ ही मायके से पैसा लाने की मांग करता रहता है।वही इसी बात को लेकर अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट किया करता था।जिन्होंने पति पर प्रशन्ति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए, मामले में उन्हें इंसाफ दिए जाने की गुहार लगाई हैं। वही मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि उन्हें मामले की सूचना काफी देरी से दी गई।

1 वर्ष की बेटी के सर से उठा माँ का साया
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बल्लारपुर निवासी प्रशांति उर्फ मोनिका का विवाह करीब 3वर्ष पूर्व ग्राम नवेगांव निवासी ललित राणा के साथ सामाजिक रीतिरिवाज के तहत हुआ था, जिनकी 1 वर्ष बेटी गायत्री है। जिसके सर से अब माँ का साया उठ चुका है।महिला के पति ललित राणा द्वारा पुलिस को बताया गया कि वे शुक्रवार की सुबह नवेगांव चौक स्थित किराना दुकान से जब वापस घर गए तो उनकी पत्नी प्रशांति घर के बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसे उन्होंने एक परिचित की कार से जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि पति ललित राणा और उनके परिजनों द्वारा दहेज और पैसों के लिए प्रशांति को प्रताड़ित कर उसकी हत्या की गई है। वही प्रशांति की मौत के बाद भी मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई, बल्कि शव को सीधे कार में डालकर, उसे जिला अस्पताल लाया गया है। इसी बात को लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर बवाल मचाते हुए पति ललित राणा की जमकर पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया वही कार में भी तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा मचाया है।

जान के बदले जान की मांग पर अड़े परिजनों ने करीब 6 घन्टे तक मचाया हंगामा,
मायके पक्ष के अनुसार नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पति द्वारा शव को कार क्रमांक एमपी 50 सी 6925 स्वीप डिजायर से जिला अस्पताल लाया गया था,वही प्रशांति की मौत अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाने से होना बताया गया।वही मामले की सूचना ग्रामीण थाना नवेगांव पुलिस व मायके पक्ष को भी नही दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here