नशे की हालत में,नपा सफाई कर्मी ने काटी स्वयं के हाथ की नस !

0

नगर पालिका बालाघाट में साफ सफाई का काम करने वाले एक सफाई कर्मी ने शराब के नशे में स्वयं के हाथ की कलाई काट ली। चाकू से स्वयं की कलाई काटने पर वह अस्वस्थ हो गया।

गलती का एहसास होने पर उस कर्मचारी ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार शुरू कराया है। नशे में चाकू से स्वयं हाथ की कलाई काटने वाले सफाई कर्मी का नाम बैहर रोड वार्ड नंबर 3 निवासी 22 वर्षीय सुमित पिता ताराचंद मलिक बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित मलिक नगर पालिका में सफाई कर्मी है जो साफ सफाई का काम करता है। बीती रात करीब 9:30 बजे वह बैहर रोड स्थित चित्रगुप्त स्कूल के पास शराब का सेवन कर रहा था।

उसी समय उसे स्वयं अपने आप और अपने हालात पर गुस्सा आया, जिसे एहसास हुआ कि वह जिल्लत भरी जिंदगी जी रहा है। जिस पर गुस्सा आने पर उसने स्वयं अपने पास का चाकू निकाला और स्वयं के दाहिने हाथ की कलाई काट ली। जिसके चलते कलाई से खून बहने लगा इस पर उसे एहसास हुआ कि उसने गलत काम कर लिया, जिससे उसकी जान भी जा सकती है। तो वह स्वयं जिला अस्पताल पहुंचा जिसे चिकित्सकों को स्वयं के चाकू से स्वयं हाथ की कलाई काटने की जानकारी दी और उपचार के लिए भर्ती हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जिले की सारी छोटी बड़ी खबरों के लिए आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh

Join or whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here