नाली में डूबने से योगेश दुबे की मौत

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर ३ पीडब्ल्यूडी ऑफि स के सामने बड़ी नहर किनारे पानी निकासी की नाली में डूबने से को योगेश दुबे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कर शव को बरामद किया। तत्पश्चात सिविल अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मामले में अपराध क्रमांक ०६/२६ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा १९४ के तहत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

किराये के कमरे से अकेला रहता था योगेश दुबे

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह वार्ड नंबर ३ के कुछ वार्डवासी मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने सुबह करीब ७ बजे देखा कि बड़ी नहर किनारे एक नाली है जिसमें एक व्यक्ति उल्टा पड़ा हुआ है। जिसका चेहरा नाली में है यह देख पास गए तो प्रतीत हुआ कि उस व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस पर नाली में मृत व्यक्ति का शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। जहां लोगों की भीड़ भी लग गई इस दौरान जागरूक नागरिकों के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन के द्वारा उपस्थित होकर नाली में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान योगेश पिता स्व.गुलाबचंद दुबे उम्र ३५ वर्ष वार्ड नं. ३ वारासिवनी निवास के रूप में की गई। वह अकेले किराये के मकान में रहता था उनके माता पिता जबलपुर में निवास करते हैं और वह शराब पीने का आदि था। जिस पर घटना की जानकारी तत्काल मृतक के बड़े पिता के बेटे संजय दुबे को दूरभाष पर दी गई जहां मौके पर परिजन ने उपस्थित होकर मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को सुरक्षित नगर पालिका के शव वाहन में रखकर सिविल अस्पताल परिसर स्थित शव विच्छेदन गृह में लाया गया। जहां पर शव का परीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मौके उपस्थित लोगों के द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदि था जो रात्रि में लघुशंका करने के लिए नाली के पास रुक होगा और अनबैलेंस होने से वहां नाली में गिर गया। जिसका सर नाली के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

तलाक के बाद योगेश दुबे अत्याधिक तनाव में था वह शराब पीने लगा था – संजय

प्रार्थी संजय दुबे ने पुलिस को बताया की मैं वार्ड नं.३ वारासिवनी में रहता हूं बेकरी की दुकान चलाता हूं। मेरे चाचा भाई मृतक योगेश पिता स्व. गुलाबचंद दुबे उम्र ३५ वर्ष वार्ड नं.३ निवासी हैं जो वारासिवनी में किराये के मकान में रहता था। उसके माता पिता जबलपुर में रहते है योगेश दुबे की पत्नी से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद से मेरा चाचा भाई योगेश दुबे अत्याधिक तनाव में रहता था। वह अत्याधिक शराब पीने लगा था करीबन सुबह ७ बजे मुझे वार्ड पार्षद समीर बिसेन ने फ ोन पर बताया की तुम्हारा चाचा का लडक़ा योगेश दुबे सम्राट सिटी केबल के पास नाली में दिख रहा है। तो मैं घर से आकर देखा तो मेरे चाचा का लडक़ा योगेश दुबे नाली में मृत अवस्था था।

इनका कहना हैं

चर्चा में बताया की थाने में सूचना मिली थी कि बड़ी नहर किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की गई तो वह योगेश पिता स्व.गुलाबचंद दुबे उम्र ३५ वर्ष का शव था। मामले में आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग जांच की जा रही है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here