पंत को इलाज के लिए आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा:कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऋषभ का इलाज मैक्स देहरादून में चल रहा है

0

ऋषभ पंत को देहरादून से आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा, जहां BCCI की मेडिकल टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा। कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। एक्सीडेंट में उन्हें सिर, घुटने और टखने में चोट आई थी। उनकी शुरुआती जांच में उनके घुटने के 4 में से 3 लिगामेंट टूटने की बात सामने आई है। ऐसे में अब BCCI की मेडिकल टीम ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें देहरादून से मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट
पंत उत्तराखंड के रुड़की में अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए 30 दिसंबर की सुबह कार से दिल्ली से जा रहे थे। रुड़की में डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जानलेवा इंजरी के बिना पंत किसी तरह कार से बाहर आ गए। जबकि, उनकी कार बुरी तरह जल गई थी।

मैक्स हॉस्पिटल में इलाज जारी
रूड़की के हॉस्पिटल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। जहां के प्राइवेट वॉर्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। वे अब तक ICU में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here