पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने खाया कीटनाशक

0

पैसों को लेकर पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला ग्रामीण थाना नवेगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंगलाई का है जहां कीटनाशक के सेवन से इसी गांव के 35 वर्षीय व्यक्ति कैलाश पिता गांधी उपवंशी की मौत हो गई।जिसके शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोंगलाई निवासी कैलाश शराब पीने का आदी था, जो अक्सर पत्नी के साथ पैसों की बात को लेकर विवाद करता रहता था। बताया जा रहा है की इसके पूर्व भी पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। उसपर कैलाश ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की पहले भी कोशिश की थी। हालांकि हर बार की कोशिश में वह बच गया था । बताया जा रहा है कि आए दिनों की तरह होली के दिन भी कैलाश का अपनी पत्नी के साथ पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ था। जहां पत्नी से पैसे मांगने पर पत्नी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर कैलाश ने पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ दिया था और आवेश में आकर देर रात उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जहां कीटनाशक दवा का सेवन करने से उसकी तबीयत खराब हो गई उसे उल्टी होने लगी, चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया।जैसे ही परिजनों की नजर कैलाश पर गई तो उन्होंने तुरंत ही उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन अगली सुबह करीब 7 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहां अस्पताल से तहरीर मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की । वहीं जाफौ 174 के तहत मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here