जिला अस्पताल में जिले भर के मरीज भर्ती होते हैं चाहे एक्सीडेंट केस हो, पायजन वाला हो, स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या को लेकर या फिर प्रसुति संबंधी बात हो। सभी मरीजो को बालाघाट जिला अस्पताल ही आना पड़ता है, यह कहे कि जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीज और उनके परिजन भी होते हैं लेकिन इस तुलना में जिला अस्पताल में पेयजल की उतनी व्यवस्था नहीं है।
एक ही आरओ वाटर मशीन के जरिए पूरे अस्पताल की पेयजल व्यवस्था निर्भर है। कई बार आरओ वाटर मशीन में पानी नहीं आने की स्थिति में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
आपको बताये कि अभी भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की पड़ रही है। रविवार को आरओ वाटर मशीन में लोगों की काफी भीड़ देखी गई कई लोग पानी के लिए परेशान दिखे। पानी की व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से जिला अस्पताल को हाईटेक बनाया गया है।
उस स्थिति में पानी की व्यवस्था सही नहीं की गई। लोगों ने बताया कि कई बार उन्हें आरओ मशीन से भी पानी नहीं मिल पाने के कारण बिना पानी लिए वापस जाना पड़ता है तथा पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा एक और आरओ वाटर मशीन लगाया जाना चाहिए।
जिला अस्पताल से आरएमओ डॉ अरुण कुमार लांजेवार ने बताया कि इस समस्या के संबंध में आपके द्वारा अवगत कराया गया है यदि पेयजल संबंधी किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने पूरा प्रयास किया जाएगा।








































