पालीटेक्निक कालेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश

0

शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट में संचालित किये जा रहे विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश निरस्त कराने से रिक्त हुई सीटो के लिए 27 से 30 नवम्बर तक काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

इस दौरान सिविल-03 तथा मैकेनिकल-01 तथा EWS की कुल रिक्त 21 सीटों सिविल-05, मैकेनिकल-06, इलेक्ट्रिकल -05 एवं कम्प्यूटर साईंस-05 में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसलिंग दिनांक 27 से 30 नवंबर 2021 तक रविवार अवकाश को छोड़कर आयोजित होगी।

प्राचार्य आर एम सोनवे ने बताया कि अर्हकारी परीक्षा कक्षा दसवी गणित,विज्ञान के साथ के आधार पर प्रवेश के ईच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग की नियत तिथि को प्रातः 10:30 बजे आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों सीएलसी रजिस्ट्रेशन स्लिप, कक्षा दसवी की अंकसूची, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, इत्यादि के साथ उक्त दस्तावेजों की छायाप्रति एवं प्रवेश शुल्क के साथ स्वयं काउंसलिंग में सम्मिलित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here