पीएम आवास का पड़ोसी की आपत्ति के कारण नही बन रहा मकान

0

जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपायली निवासी राजकुमार पिता तुकाराम खरोले ने गुरुवार को तहसीलदार से मुलाकात कर मौका स्थल निरीक्षण कर उसके मामले में उचित जांच कर जल्द निर्णय देने की मांग की है। जिससे कि वह अपने प्रधानमंत्री आवास का मकान निर्माण कार्य प्रारंभ कर सके। पद्मेश से चर्चा में राजकुमार खरोले ने बताया कि वह गरीब परिवार का व्यक्ति है जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है। जिसके बाद से उसके पड़ोसी बोलीदास पिता गोविंदा खरोले के द्वारा जमीन को लेकर आपत्ति लगाई गई है। उनका मकान छठवें महीने में स्वीकृत हुआ था अभी दसवां महीना चल रहा है ४ महीने से कार्य रुका हुआ है। जिसके कारण उसके पूरे परिवार को झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है। इसके पूर्व करीब ४ बार उसने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक बालाघाट, तहसीलदार व एसडीम वारासिवनी को मामले में तत्काल निराकरण करने के लिए ज्ञापन दिया था। परंतु उस पर वर्तमान तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई है ना ही कोई निराकरण दिया गया है जिससे उसे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री खरोले ने बताया कि बोलीदास खरोले के द्वारा अपनी जमीन को बाउंड्री बनाकर सुरक्षित कर लिया गया है उसके बाद बाउंड्री के बाहर भी उसकी जमीन होना वह कह रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। जिसके लिये पटवारी के द्वारा जांच की गई पर उसे कुछ ऐसा समझ नहीं आया उसके बाद भी वर्तमान तक निर्णय नहीं दिया गया है। जबकि अभी बरसात का समय गया है जिसमें पूरी बरसात उसके परिवार के द्वारा झोपड़ी में निकाली गई और अभी भीषण ठंड गिरने वाली है ऐसे में समस्या होगी जिसके लिए तहसीलदार के पास आये थे कि वह मौका स्थल का निरीक्षण कर तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। श्री खरोले ने बताया कि उक्त मकान उनके पूर्वजों का है जहां पर कच्चा मकान था ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत होने पर उनके द्वारा कच्चे मकान को तोड़कर एक झोपड़ी बनाई गई थी जहां पर निवास कर रहे हैं। बाकी मकान निर्माण किया जा रहा है परंतु वहां पर कालम डाले थे उसके बाद बोलीराम खरोले के द्वारा आपत्ति लगाई गई थी जिस पर शासन का पत्र प्राप्त हुआ तो काम बंद कर दिया गया। परंतु अभी तक ४ महीना हो गया है किसी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया है ऐसे में मुझे और मेरे परिवार दोनों को भारी समस्या हो रही है। हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि वह घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्काल कोई फैसला ले जिससे कि वह अपना मकान आगे बना सके और उसे दिक्कत का सामना ना करना पड़े। वरना उसका प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान अस्वीकृत होता है तो वह मकान बनाने में सक्षम नही है।

संज्ञान में नही है मामला तहसीलदार से करूंगा चर्चा – एसडीएम

इस मामलें में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसी बोपचे ने पद्मेश से दूरभाष पर चर्चा करते हुये बताया कि  उक्त विषय मेरे संज्ञान में नही है। लेकिन ऐसा कोई विषय आया है तो आज में तहसीलदार से इस मामलें में चर्चा करूंगा और उचित निराकरण निकालूंगा।  ताकि उस गरीब को पीएम योजना का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here