पीजी कालेज में महीनों से बंद पडे है सीसीटीवी कैमरे !

0

नगर के पीजी कॉलेज में इन दिनों अव्यवस्थाएं चरम पर है जहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की अब तक कक्षाए शुरू नही की गई है तो वही पढाई शुरू होना तो दूर की बात प्रबन्धन द्वारा अब तक पढाई का सिलेबर्स तक जारी नही किया गया है।

इसके अलावा कालेज आने वाले विघार्थियों के बैग से आए दिनों पैसो सहित अन्य सामग्रियां चोरी हो रही हैं वहीं कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों को पीने के पानी तक की सुविधा नहीं दी जा रही है जिसको लेकर इन दिनों विद्यार्थी काफी परेशान हैं बताया जा रहा है कि लंबे समय से पीजी कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे बंद है तो वही पेयजल की सुविधा का भी लंबे समय से विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रही है और ना ही नियम के मुताबिक क्लास लगाई जा रही है।

कई बार आवेदन निवेदन करने के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है जिसके चलते विद्यार्थी काफी परेशान है जिन्होंने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कक्षाए लगाने, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को शुरू करने और कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था किए जाने सहित विघार्थियों की अन्य मांगे जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की है। वही मांग पूरी ना होने पर समस्त छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here