पुणे-नासिक हाईवे पर SUV ने 17 महिलाओं को कुचला:5 की मौके पर ही मौत, 12 गंभीर: सड़क पार करते समय हादसा

0

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सभी महिलाएं काम से घर लौट रही थीं
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार को एक कार ड्राइवर ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को गाड़ी के बोनट पर 1 किमी तक लेकर घूमता रहा। बाद में कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। कार चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं था, इसीलिए वह कार्रवाई से बचने के लिए भाग रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here