- पुराने शहर के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर मे 14 साल की किशोरी के साथ स्कूल की पुताई करने आये आरोपी युवक द्वारा छह माह पहले धमकाते हुए स्कूल परिसर मे ही बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। पीडीता स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर मे रहती है। आरोपी के डर से किशोरी ने उसकी करतूत के बारे मे किसी को नहीं बताया। बीते दिन उसकी तबीयत बिगडने पर दुष्कर्म की बात का खुलासा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल की किशोरी के पिता का पूर्व मे निधन हो चूका है, उसके पिता के स्थान पर भाई को इलाके मे स्थित एक सरकारी स्कूल में अनुकंपा नौकरी मिली है। भाई इसी स्कूल में चपरासी है, जिसे सर्वेंट क्वार्टर मिला हुआ है। दो दिन किशोरी के तबीयब अचानक खराब होने पर परिवार वाले उसे उपचार के लिये अस्पताल लेकर गये। वहां डाक्टरों चेकअप के बाद बताया कि किशोरी गर्भवति है। इकसे बाद मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम ने उपचार के बाद पीडि़ता को थाने लेकर गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी के महीने मे नफीस नाम का युवक स्कूल में पुताई करने आया था। घटना वाले दिन वो स्कूल परिसर में घूम रही थी, उसी दोरान आरोपी ने जर्बदस्ती अपने साथ घसीट कर एक कार्यालय के कमरे में ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दष्कर्म कर डाला ओर घटना के बारे मे किसी को भी बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकी से पीडीता खामोश रही। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर उसकी पहचान जुटा ली है, ओर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










































