पुरानी पेंशन बहाली की मांग को 27 मार्च को होगा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन !

0

लगातार आवेदन निवेदन के बाद भी अधिकारियों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी ना होने से प्रदेश के शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।जिसको लेकर समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की रणनीति बनाई है।अपनी इसी रणनीति को मूल रूप देने के लिए बुधवार 23 मार्च को समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ब्लाक स्तर पर  धरना प्रदर्शन कर सरकार के अड़ियल रवैये पर एतराज जताया था। वही सभी विकास खंडों में ज्ञापन सौंपकर अपनी इस 1 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई थी। उसके बाद भी मांग पूरी ना होने से समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने एक बार फिर पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन व रैली का आयोजन किए जाने का फैसला लिया है। यह फैसला शुक्रवार को डाइट संस्थान में आयोजित एक बैठक के दौरान लिया गया। जहां मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी इसी मांग को लेकर 27 मार्च को बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर नगर में रैली निकालने और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है जिसकी तमाम जानकारी पुरानी पेंशन बहाली संघ संयोजक बीके पटले द्वारा दी गई जिन्होंने राजिस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की गुहार लगाते हुए मांग पूरी ना होने पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here