यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर ११ जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नगर मुख्यालय स्थित थाना परिसर से १२ जनवरी को पुलिसकर्मियों के द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देने के लिये बाईक रैली निकाली गई। यह बाईक रैली थाना परिसर से निकाली गई और यह बाईक रैली बस स्टैंड होते हुए बकोड़ा, बकोड़ा से पनबिहरी व पनबिहरी से पावर हाऊस होते नगर का भ्रमण करते हुए क्षेत्रीयजनों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने हेलमेट लगाये हुए थे और हाथों में यातायात व्यवस्था के नियमों की तख्ती रखी हुई थी जिसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनमें जनजागरूकता लाने का प्रयास किया गया ताकि सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए दुपहिया व चारपहिया वाहनों से आवागमन करने की अपील की। थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि शासन के निर्देश पर ११ जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है इसी निर्देश के परिपालन में १२ जनवरी को क्षेत्रीयजनों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए हेलमेट पहनकर बाईक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है क्योंकि यातायात नियमों का पालन नही करने के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है इसलिए सभी से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए दुपहिया वाहन हेलमेट व चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर आवागमन करें।










































