पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर सौंपा ज्ञापन !

0

गुरुवार को एक 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर वारासिवनी पुलिस ने गर्रा निवासी वैभव बिसेन, विशाल बिसेन, और जितेंद्र भगत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

इसी मामले को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले को राजनीतिक द्वेष बताते हुए महिला द्वारा झूठी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है ।जहां कांग्रेसियों एसपी के समझ कुछ साक्ष्य पेश किए हैं जिसमें कांग्रेसियों ने उक्त महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताते हुए झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीं उक्त मामले को लेकर एक ज्ञापन सौपते हुए इस प्रकरण में उचित कदम उठाकर मामले की निष्पक्ष जांच कर इसका निराकरण किए जाने की मांग की है वही उन्होंने मांग पूरी ना होने पर कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने के संकेत दिए गए है।  

आपको बताएं कि वारासिवनी थाना अंतर्गत एक 28 वर्षीय महिला ने थाने में गर्रा निवासी वैभव बिसेन, विशाल बिसेन, और जितेंद्र भगत पर घर में घुसकर बदतमीजी करने और सोने की चेन छीन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here