बालाघाट/ स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में 16 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेन्द्र सिंह व्दारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली गई । उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्श कांत शुक्ला (भापुसे) समेत समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभारी नक्सल अभियान हेतु विस्तृत योजना तैयार कर तत्परता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया और अपराध समीक्षा बैठक में थानो मे लंबित गम्भीर अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार, धोखाधडी के अपराधो की समीक्षा कर सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को प्रकरण के निकाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर एक समय सीमा तय करने हेतु निर्देशित किये है।
गौ-वंश तस्करी के संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही कर जप्त वाहनों की राजसात करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किये तथा ऐसे सुनसान एवं जंगल के मार्ग जहाँ गौ तस्करी संभावित है को चिन्हित कर आसूचना तंत्र मजबूत करने एवं और अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।थाना क्षेत्रों के ऐसे अपराधी जो कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर सकते है, ऐसे अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला बदर की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित कर नियमित रूप से लिस्टेड गुण्डा, निगरानी बदमाश, जिला बदर एवं जेल रिहाई व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि जुआ, सट्टा एवं शराब करने वाले असामाजिक तत्वो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।










































