पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा

0

पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करने में सफलता पाई है। यह अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश मलाजखंड थाना पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से चोरी की गई 21 मोटरसाइकिले बरामद की है जो 14 लाख 70000 रुपए कीमत की होना बताया जा रहा है। अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

पुलिस ने इस गिरोह के जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें मलाजखंड पौनी निवासी संकेत बड़गईया, मोहगांव निवासी शंभू गोयल, कोल्हियाटोला निवासी जितेंद्र बघेल, परसाटोला निवासी विनोद भगत, रेहँगी निवासी पंकज धारवे, कोल्हिया टोला निवासी झनकलाल कुमरे, सरेखा बैहर निवासी मनीष हरिनखेडे, कोल्हियाटोला निवासी मनराखन यादव, मोहगांव निवासी अकरम खान, कोल्हियाटोला निवासी राकेश सोरले, मोवाला बैहर निवासी राजेश उइके, बंजारीटोला निवासी सावन देशमुख, पालडोंगरी मलाजखंड निवासी राजेश लाड़े एवं पालडोंगरी निवासी अजय यादव शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मोटरसाइकिल चोरी के मामले काफी सामने आ रहे थे वही बीते दिनों मलाजखंड थाने में मोटरसाइकिल चोरी का एक मामला पंजीबद्ध किया गया। इस मोटरसाइकिल को बरामद करने अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतासाजी करने के लिए पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। निरंतर प्रयास के बाद 12 नवंबर को रेहंगी चौक के पास दबिश लेकर थाना मलाजखंड में दर्ज चोरी गई मोटरसइकिल को दो आरोपियों संकेत वासुदेव एवं शंभू गोयल को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल पकड़ी गई। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी जितेंद्र बघेल निवासी कोल्हियाटोला मलाजखंड के साथ मिलकर बालाघाट जिले के मलाजखंड बिरसा चांगोटोला बैहर बालाघाट तथा मंडला जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती जिले खैरागढ़ दुर्ग रायपुर कवर्धा तथा महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले से सुना स्थान देखकर मोटरसाइकिल चोरी करने के बारे में बताया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया चोरी गई मोटरसाइकिलो को उनके द्वारा सस्ते दामों में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को, मोटरसाइकिल मैकेनिक को एवं कबाड़ियों को बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था।

इस गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि गैंग में मुख्य तीन आरोपी है थाना प्रभारी मलाजखंड और एसडीओपी बैहर पुलिस द्वारा सेपरेट टीम बनाकर काम किया गया एवं एक अच्छी कार्यवाही की गई। एक आरोपी के विरुद्ध पहले भी अपराध पंजीबद्ध है इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाल रहे हैं। यह जो मोटरसाइकिले मिली है इनमें काफी मोटरसाइकिले बिक चुकी थी, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मेन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here