पूनम हत्याकांड में संजय तीतरमारे गिरफ्तार

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। तिरोड़ा के थाना दवनीवाड़ा के ग्राम बोंडाराणी के जंगल में ३ जनवरी को खैरलांजी थाना के ग्राम खैरी निवासी पूनम तुमाने उम्र २८ वर्ष का शव मिला था। इस हत्या के मामले में संजय तीतरमारे को दवनीवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने संजय तीतरमारे को न्यायलय में पेश कर ६ जनवरी तक रिमांड ली है। जिससे संजय से दवनीवाड़ा पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछता की जा रही है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा पूनम तुमाने हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना में पुलिस के द्वारा गंभीरता से कार्यवाही करते हुए हर कड़ी की जांच और संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ जारी रखी हुई है।

परसवाड़ा महाराष्ट्र से लापता हुई थी पूनम तुमाने

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पति राकेश तूमाने उम्र २८ वर्ष निवासी खैरी के द्वारा अपने पति राकेश तुमाने पर अपराध दर्ज करवाया गया था। जो वारासिवनी न्यायालय में विचाराधीन था जहां पेशी होने की बात पूनम तुमने को पड़ोसी संजय तीतरमारे के द्वारा बताई गई। वहीं २८ जनवरी को संजय तीतरमारे ने पूनम तुमाने को उसके पिता के घर से अपने साथ वारासिवनी न्यायालय ले जाने की बात बात कर निकला था। इसके बाद यह दोनों महाराष्ट्र की तिरोडा तहसील के ग्राम परसवाड़ा स्थित टी पॉइंट पर रुके हुए थे । जहां से पूनम ने अपनी मां को फ ोन कर घर आने में लेट होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से पूनम लापता थी इसकी शिकायत परिजनों ने खैरलांजी थाने में की थी। पूनम लापता होने के ६ दिन बाद गोंदिया जिला महाराष्ट्र की तहसील तिरोड़ा थाना दवनीवाड़ा के ग्राम बोंडराणी के जंगल में ३ जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा पूनम तुमाने का शव बरामद किया गया था। जिसकी हत्या सर कुचलकर और धारदार हथियार से की गई थी। जिसमें पुलिस के द्वारा मौके पर अंधे हत्याकांड की गंभीरता से जांच की गई। वहीं मौके पर खैरलांजी पुलिस भी पहुंची जिसके द्वारा पहचान उपरांत घटना की विस्तृत जानकारियां महाराष्ट्र पुलिस को दी गयी।

वारासिवनी खैरलांजी मार्ग से संजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार इस अंधे हत्याकांड में महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा विधिवत मध्य प्रदेश के थाना खैरलांजी को सूचना देकर संजय तीतरमारे की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान संजय तीतरमारे वारासिवनी अपने किसी कार्य से आया हुआ था। जो ३ जनवरी की रात करीब ११ बजे खैरलांजी वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा संजय तीतरमारे को गिरफ्तार कर थाना खैरलाँजी में पहचान करने के उपरांत महाराष्ट्र लेजा लिया गया। जिसे थाना दवनीवाड़ा के सम्बंधित न्यायालय में ४ जनवरी को पेश कर ६ जनवरी तक रिमांड में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है इस पूछताछ के साथ ही पुरे हत्याकांड का खुलासा होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here