पूरे देश में अमानक पॉलिथीन पर बैन,बालाघाट के जिम्मेदारो ने बैंन को लेकर नही दिखाई रुचि !

0

पूरे देश में शुक्रवार 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री, पॉलीथिन के बैग और थर्मोकोल के प्लेट-कटोरी सहित अमानक सामग्रियों के किए जा रहे धडल्ले से उपयोग पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।

जिसमे आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने या पाबंदी वाले इस नियम का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने और जेल की सजा का भी प्रावधान किया गया है।

लेकिन इस नियम का बालाघाट नगर ही नही बल्कि पूरे जिले में अमल नहीं हो रहा है। या कहे कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस नियम का पालन नही करा रहे है शायद यही वजह है कि प्रतिबंध के बावजूद भी नगर के प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर आम लोगों पर 500 से 2000 रुपये और औद्योगिक स्तर पर इसका उत्पादन, आयात, भंडारण और बिक्री करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत दंड का प्रावधान है। ऐसे व्यवसायियों और उद्यमियों पर 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, या पांच वर्ष तक की जेल या फिर दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।लेकिन बात अगर नगर या पूरे बालाघाट जिले की करे तो यह अमानक पॉलीथिन का भंडारण और उसका परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिनपर कार्यवाही करना तो दूर की बात, जिम्मेदारो द्वारा ना तो अब तक इसकी जानकारी व्यापारियों को दि गई है और ना ही नियम को सख्ती से लागू कराने किसी प्रकार का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते व्यापारी बे ख़ौफ़ होकर सिंगल यूज़ अमानक पालीथीन का जमकर बिक्री परिवहन और भंडारण कर नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया कि अमानक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है करीब 15 दिन पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यापारियों और आम लोगों को सूचित भी किया जा चुका है। इस टीम में तीन सेनेटरी इंस्पेक्टर यामिनी डहरवाल, काजल डोंगरे और धनवंती नागपुरे को शामिल किया गया है। 33 वार्डो के लिए 3 अलग-अलग टीम बनाई गई है। एक टीम को 11-11 वार्डो का कार्य संभालने कहा गया है। एक टीम में 11 वार्ड प्रभारी, 11 सुपरवाइजर भी शामिल है। एक टीम ने करीब 23 लोगों को रखा गया है। जिनका नोडल ऑफिसर प्रीति घरते को बनाया गया है।हमारी टीम नगर में कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here