बालाघाट (पदमेश न्यूज़)।
घर की बड़ी में पेशाब करने गए एक व्यक्ति को अज्ञात सांप ने काट लिया। जिसके अस्वस्थ होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सर्पदंश का यह ताजा मामला हट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुड़सोडी का है। जहां के निवासी 50 वर्षीय की तुलसीराम पिता पन्ना लिल्हारे को सांप के काटने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुड़सोड़ी निवासी तुलसीराम लिल्हारे मजदूरी का कार्य करता है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 10:30 बजे वहां खाना खाने के बाद घर की बड़ी में पेशाब करने के लिए गया था। जहां पेशाब करने के दौरान उसके बाए पैर की छोटी उंगली के पास उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। जब उसने पैर की तरफ देखा तो उसे एक सांप भागते हुए दिखाई दिया जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। जिसकी जानकारी मिलने पर तुलसीराम के भतीजे राजू लिल्हारे ने उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर, जिला अस्पताल लाकर, उसे उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है