प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीस सेवा केन्द्र में मनाया गया दीपोत्सव

0

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीस ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र में ११ नवंबर को रात ८ बजे दीपोत्सव का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीस ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र पनबिहरी की उज्जवला बहन सहित अन्य बहन-भाईयों ने माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चन किये एवं सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलन कर दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सभी भाई-बहनों ने एक मनोभाव व्यक्त करते हुए पुरे विश्व के लिए सुख-शांति समृध्दि की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और बच्चों ने नृत्य एवं गरबा नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुती दिये और कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उज्जवला बहन ने दीपावली क्यों मनाया जाता है उसके उद्देश्य के बारे में उपस्थितजनों को बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here