जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने सीबीएसई 12वीं टॉपर खुशी कुकरेजा को फोन पर बधाई दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने खुशी के घर पहुंचकर खुशी को पुष्पगुच्छ भेंट किया और प्रभारी मंत्री से बात कराई। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्णा हरजानी, घनश्याम पंजवानी, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, सूरज पटेल सहित सिंधी समाज के बंधुगण उपस्थित थे ।










































